{"_id":"570aa9be4f1c1be870c810c9","slug":"earth-quake-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम करीब चार बजे भूकंप के तेज झटकों से हर तरफ हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से अचानक बाहर निगल आए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कहीं से कोई जान-मान के नुकसान की खबर तो नहीं है, पर चिनाब वेली क्षेत्र में के कुछ घरों में दरारें आने की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
झटका तेज होने के कारण लोग दहल गए। झटकों को महसूस करते ही लोग जो जहां थे, वहां से खुले क्षेत्र की तरफ भाग निकले। भूकंप का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों में देखने को मिला। काफी देर तक सहमे बच्चे घर के अंदर जाने में डर रहे थे। बाजारों में भी अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 थी। चिनैनी क्षेत्र में भी लोगों में इन झटकों का खौफ लोगों में खासा देखने को मिला।
विज्ञापन
4 बजकर एक मिनट पर भूचाल से पूरी चिनाब वैली में कांप उठी। इस झटके का असर एक मिनट से भी ज्यादा देर तक रहा। लोग घरों से बाहर निकल चुके थे। सभी बदहवास दिख रहे थे। काफी देर तक बिजली के खंभे और पेड़ हिलते रहे। दर्जनों घरों में दरारें आ गईं। जिला प्रशासन देर शाम तक हर क्षेत्र से सूचनाएं जुटाने में व्यस्त रहा। हालांकि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अलबत्ता सड़कों पर पहाड़ी से कई जगह पत्थर गिरे।
विज्ञापन