फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dropout, school, back to school

Udhampur News: उधमपुर में 410 ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारण प्रमुख

विज्ञापन
dropout, school, back to school
पंचैरी और चिनैनी में सर्वाधिक मामले, बैक टू स्कूल अभियान के तहत मुख्यधारा में लौटाने की तैयारी
विज्ञापन


बंदना शर्मा
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2025-26 के लिए चलाए जा रहे बैक टू स्कूल अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के दौरान 14 वर्ष तक की आयु के 410 बच्चों की पहचान की है जिन्होंने किन्हीं कारणों से स्कूल जाना छोड़ दिया था। इनमें 198 लड़कियां और 212 लड़के शामिल हैं।

पंचैरी और चिनैनी में स्थिति चिंताजनक है। आंकड़ों से पता चलता है कि पंचैरी जोन में ड्रापआउट की समस्या सबसे अधिक है जहां 152 बच्चे शिक्षा से दूर पाए गए। इसके बाद चिनैनी जोन में 87 बच्चों की पहचान हुई है। विभाग की टीमें अब इन दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों की काउंसलिंग कर रही हैं ताकि उन्हें दोबारा कक्षाओं तक लाया जा सके।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान आर्थिक तंगी और घरेलू समस्याएं पढ़ाई छोड़ने के मुख्य कारणों के रूप में उभरी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है ताकि 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोनवार ड्रापआउट बच्चों का ब्योरा

जोन
कुल बच्चे
लड़कियां
लड़के

पंचैरी
152
72
80

चिनैनी
87
46
41

जिब
52
24
28

रामनगर
39
12
27

डुडू
26
14
12

टिकरी
23
7
16

घोरड़ी
15
12
3

कुलवंता
7
5
2

उधमपुर
5
2
3

बवेय
4
4
0

कुल योग
410
198
212
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed