{"_id":"60296b5d8ebc3ee907507895","slug":"driver-and-passenger-upset-due-to-two-hours-of-highway-closure-udhampur-news-jmu2291790195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे हाईवे बंद रहने से चालक-यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे हाईवे बंद रहने से चालक-यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के गांगरू में रविवार को पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा। इस कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, उधमपुर में रोके गए ट्रकों को दूसरे दिन भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली है। मौसम साफ रहने पर सोमवार को रवाना किया जाएगा।
रविवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई थी। हालांकि जम्मू से श्रीनगर के लिए छोटे वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं था। दोपहर बाद दो बजे गांगरू में पस्सियां गिरने से हाईवे बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण में लगी कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर से भी छोटे वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद उधमपुर में भी रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ट्रकों को पुलिस ने शनिवार से घाटी की तरफ नहीं जाने दिया है। चालकों को उम्मीद थी कि रविवार को आगे जाने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन पुलिस ने किसी को भी नहीं जाने दिया। राजमार्ग को खोलने में दो घंटे का समय लगा। शाम करीब चार राजमार्ग के खुलने पर वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया गया। उधमपुर में रोके गए ट्रकों के चालकों का कहना है कि उनके वाहनों में रखा सामान खराब हो रहा है। पुलिस को जल्द अनुमति देनी चाहिए। पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार सोमवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ होगी।