फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dog Bite Five Childrens in Udhampur

Udhampur News: वार्ड नंबर सात में कुत्ते ने पांच बच्चों को काटा

विज्ञापन
Dog Bite Five Childrens in Udhampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर सात में पड़ते गोल पुली क्षेत्र में एक कुत्ते ने स्कूल से घर लौट रहे पांच बच्चों को काट लिया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी नगर परिषद को दी। मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने वेटरनरी डाॅक्टर को फोन कर बुलाया। लोगों ने डीसी से मांग की है कि शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए।
स्थानीय निवासी शमशेर सिंह का कहना था कि एक कुत्ते ने अभी तक पांच बच्चों को अपना शिकार बनाया है। बच्चों को काटने के बाद मोहल्ले के सभी लोग हाथों में डंडे लेकर इधर-उधर आ-जा रहे हैं। हम डीसी से मांग करते हैं कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए या फिर इन्हें मार दिया जाए। ताकि लोग इनका शिकार होने से बच सकें। जिस तरह से शहर में दिन-ब-दिन आवारा कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वे चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में कुत्ते के काटने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। रोजाना सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में लगभग 15 कुत्ते के काटने के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर परिषद से आई टीम में डेविड संधू का कहना था कि नगर परिषद के पास ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि इन कुत्तों को पकड़ा जा सके या फिर मारा जा सके। हालांकि विभाग की ओर से मौके पर आए सेनेटरी इंस्पेक्टर की ओर से वेटनरी डाॅक्टर को फोन कर बुलाया जा रहा है। वेटनरी डाॅक्टर ही इसकुत्ते को इंजेक्शन लगा सकते हैं। हमारी टीम कुत्ते को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed