{"_id":"696808aa033e97de600c8360","slug":"doda-student-commits-suicide-after-failing-in-economics-udhampur-news-c-10-jmu1052-811907-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अर्थशास्त्र में फेल होने पर डोडा के छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अर्थशास्त्र में फेल होने पर डोडा के छात्र ने दी जान
Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
डोडा/जम्मू। बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के कुछ घंटों बाद ही डोडा जिले के बारहवीं के छात्र रिवांश शर्मा (17) ने खुदकुशी कर ली। रियांश परयोत के गांव बगिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 12वीं में इकनॉमिक्स विषय में फेल होने से वह आहत था।
रिवांश कॉमर्स स्ट्रीम का छात्र था। परिणाम आया तो पता चला कि वह इकनॉमिक्स विषय में फेल हो गया है। इसे वह सहन नहीं कर सका। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय रिवांश के पिता बालकृष्ण और मां काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर में उसकी छोटी बहन थी। रिवांश ने कमरे के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन को अंदेशा हुआ तो वह कमरे में गई। उसने रस्सी काट कर रिवांश को फंदे से उतारा। इसके साथ ही गांव वालों को सूचना दी। रिवांश की मौत से गांव में मातम पसर गया।
सूचना पर पूर्व सरपंच सहित अन्य ग्रामीण माैके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि रिवांश शांत स्वभाव का और मेहनती था। माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। बेटे की मौत के सदमे में पिता बालकृष्ण कुछ बोल नहीं पा रहे थे। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।