फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Doda-Kishtwar highway open after 14 hours

14 घंटों के बाद खुला डोडा-किश्तवाड़ हाईवे

Fri, 10 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Doda-Kishtwar highway open after 14 hours
पस्सियां गिरने से कई रास्ते हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात को जोरदार बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से डोडा-किश्तववाड़ हाईवे पर ध्वस्त हुआ यातायात चौदह घंटे बाद वीरवार की सुबह ग्यारह बजे बहाल किया गया। इतनी देर तक हाईवे पर यातायात ठप होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल, जिला डोडा, किश्तवाड़ और तहसील भद्रवाह को जम्मू से जोड़ने वाला यह एक मात्र राष्ट्रीय राजामर्ग है। उधमपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण्‍ा यातायात और बिजली व्यवस्‍था चरमराई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब नौ बजे जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बीच जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर बग्गर क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। तत्काल हाईवे को खोलने का प्रयास करना भी संभव नहीं था।
विज्ञापन


सुबह आरएंडबी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का दल मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार की सुबह करीब ग्यारह बजे हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए खोला गया। बता दें कि वर्ष 2011 में इसी स्थान पर बिजली गिरने से वहां एक होटल में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई थी। उनके शव आज तक नहीं मिल सके। उस समय कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। उधमपुर जिले के कई इलाकों खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed