फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   divers went to search father-son

पिता-पुत्र की तलाशी को गोताखोर उतरे

Thu, 21 Jan 2016 01:01 AM IST
रामबन/अमर उजाला ब्यूरो
रामबन/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर करोल में हुए हादसे में चिनाब में बहे पिता-पुत्र की तलाश के लिए नेवी के गोताखोर बुलाए गए। बुधवार को पूरे दिन चिनाब में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आशंका है कि पानी के तेज बहाव के कारण दोनों काफी दूर तक बह गए होंगे।

विज्ञापन


हादसे के शिकार हुए पिता-पुत्र के परिवार के सदस्यों ने तलाशी के लिए सेना की मदद मांगी थी। इसके बाद सेना ने नेवी के गोताखोर  बुलाए। उन्होंने घटनास्थल के चार किलोमीटर दूर तक चिनाब में तलाशी ली।
विज्ञापन


दरिया के दोनों ओर पत्थरों को हटाकर भी तलाशी ली गई। पानी के अंदर काफी दूर तक जांच की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके पहले स्थानीय रेडक्रास, पुलिस और स्थानीय लोग दो दिन से तलाशी कर रहे थे। कोई सफलता नहीं मिलने के बाद ही सेना की मदद ली गई थी। जानकारी के अनुसार वीरवार को भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जम्मू से रामबन की ओर जा रही मारुति कार रविवार की शाम को रामबन पहुंचने से पांच पांच किलोमीटर पहले करोल में असंतुलित होकर सौ फीट नीचे चिनाब दरिया में गिर गई थी।


कार की डिक्की खुल जाने से उखड़ाल के होचक गांव निवासी पिता-पुत्र कार बाहर निकलकर पानी में गिर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ने खुद तैरकर बचने का प्रयास किया था, लेकिन तेज बहाव में वह टिक नहीं पाए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed