फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dharmanagari reverberated with the chants of Maa Vaishno

मां वैष्णो के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी

विज्ञापन
Dharmanagari reverberated with the chants of Maa Vaishno
कटड़ा। धर्मनगरी में 25वें नवरात्र महोत्सव का आगाज हर्षोल्लास के साथ हुआ। एशिया चौक पर विधिवत कन्या पूजन के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें धार्मिक झांकियों के साथ प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह शोभायात्रा एशिया चौक से शुरू हुई और मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। इस दौरान मां वैष्णो के जयकारों माहौल भक्तिमय बना रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे एशिया चौक पर कन्या पूजन के बाद मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें निकाली गई झांकियों में माता शैल पुत्री, राधाकृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार, शिव पूजा करती पार्वती माता, दुर्गा माता, कृष्ण-सुदामा सहित पिण्डी स्वरूप के दृश्य दिखाए गए। वहीं, विभिन्न लोक नृत्य शोभायात्रा का मुख्य अकर्षण रहे। इनमें राज्यस्थानी, हिमाचली, कश्मीरी रूफ, कुड व पहाड़ी नृत्य शामिल था। झांकी के बीच में ढोल-नगाड़ों की आवाज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के अंत में मां पिंडी स्वरूप की झांकी पर पहुंच कर भक्त आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते गए। शोभायात्रा के मुख्य बस अड्डे पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एडीजी मुकेश सिंह, डीआईजी सुलेमान चौधरी, असिस्टेंट डायरेक्टर टूरिज्म अंबिका बाली, एसडीएम अभिषेक शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान विमल इंदु, डीडीसी सदस्य पैंथर राजेंद्र मैंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव बन चुका है पदेश की पहचान
डिवकॉम ने शुभारंभ कर पर्यटन को बढ़ावा देना बताया उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव प्रदेश की पहचान बन चुका है। कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए इसे आयोजित किया गया है। यह बातें मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने नवरात्र महोत्सव के आगाज पर कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत साल कोरोना के चलते महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार सीमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है। बताया कि 23 से 29 अक्तूबर तक प्रदेश प्रशासन की ओर से आइकॉनिक फेस्टिवल भी मनाया जा रहा है। इससे भी पर्यटन उद्योग को लाभ होगा।
माता की कहानी का हुआ मंचन
नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में अध्यातमिक केंद्र में श्राइन बोर्ड एवं पर्यटन विभाग की ओर से माता की कहानी का मंचन किया गया। नटरंग द्वारा रचित कहानी में प्रभु श्रीराम के वनवास काल में मां वैष्णो से मुलाकात और उसके बाद कटड़ा में निवास करने के बारे में विस्ता से बनाया गया। कलाकारों ने मां बैष्णो देवी के परम भक्त श्रीधर द्वारा भंडारे का आयोयन, भैरो बाबा का मां वैष्णो देवी से मास व मदिरा लाने को कहना आदि दृश्यों का मंचन किया गया। विशेषरूप से बाण गंगा, चरण पादुका, आर्दकुंवारी, हाथी मत्था, भैरो घाटी आदि पड़ावों की यात्रा के महत्व को बताया गया। कहानी के मंचन के निदेशक बलवंत ठाकुर हैं।
पहले नवरात्र पर 25 हजार भक्तों ने नवाया शीश
कटड़ा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन 25 हजार भक्तों ने मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। अलसुबह बड़ी संख्या में भक्त पंजीकरण कक्ष के बाहर कतार में खड़े नजर आए। दोपहर के समय यात्रा में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन शाम को पंजीकरण करवानों की संख्या में उछाल देखने को मिला है।
पंजिकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को पहले नवरात्र पर दोपहर 12 बजे तक दस हजार भक्त पंजीकरण करवा चुके थे। शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 16 हजार तक पहुंच चुका था। कक्ष बंद होने तक 25 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इससे पहले बुधवार को 24579 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। यात्रा में बढ़ोतरी से कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मां के दर्शन के बाद भक्त बाजारों खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कटड़ा में सुरक्षा चाक चौबंद
नवरात्र पर्व और महोत्सव के चलते धर्मनगरी सहित भवन में सुरक्षा चौबंद कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जम्मू मार्ग पर मूरी चेक पोस्ट व नोमांई चेक पोस्ट, उधमपुर मार्ग पर पैंथल व सेरली चेक पोस्ट, ककरयाल चेक पोस्ट व रियासी मार्ग पर बालनी चेस्ट पर वाहन को संघन जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही मोबाइल टीमें लगातार गश्त लगा रही हैं।
... दातिए तेरा शुक्र मनावां मैं
कटड़ा। प्रथम नवरात्र पर मां वैष्णो देवी भवन में सुबह की अटका आरती में प्रसिद्ध गायक कुमार बिशु व सर्वासी ने मां की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने दातिए तेरा शुक्र मनावां मैं..., तेरे भक्तों की अरदास नि मां से अपनी प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर भक्त नाचने को मजबूर हो गए। वहीं, शाम की अटका आरती में सुखविंदर सिंह ने भेंटें प्रस्तुत कीं। इसमें उन्होंने माए नी मैं तैनू पलकां ते रख लावां..., जय मां जय मां दिल मेरा करदा ए तेरी जदा रवां मालां भजन प्रस्तुत किया। दूसरे नवरात्र पर शुक्रवार सुबह की आरती में प्रसिद्ध गायक हंस राज हंस और शाम को अनुराधा पोडवाल के शामिल होने की संभावना है। यह सिलसिला अंतिम नवरात्र तक जारी रहेगा।

भवन में शतचंडी महायज्ञ शुरू
नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार से भवन में शतचंडी महायज्ञ का आगाज हुआ है। इसका आयोजन श्राइन बोर्ड की ओर से किया जा रहा है। इसमें 51 पंडितों के मंत्रोच्चारण से त्रिकुटा पर्वत गूंजने लगा है। यह महायज्ञ अंतिम नवरात्र तक जारी रहेगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार, एसडीएम नरेश कुमार, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed