फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devotees wished the end of Corona by doing traditional Kud dance

पारंपरिक कुड नृत्य कर भक्तों ने की कोरोना के खात्मे की कामना

विज्ञापन
Devotees wished the end of Corona by doing traditional Kud dance
किश्तवाड़। मां मचैल के दरबार में छड़ी पहुंचने के दूसरे दिन सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां चंडी के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं, पारंपरिक कुड नृत्य पर श्रद्धालु दिनभर थिरकते रहे।
विज्ञापन

18 अगस्त को जम्मू से निकली मचैल माता की पवित्र छड़ी रविवार देर शाम माता रानी के दरबार पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया था। वहीं, सोमवार को विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कोविड एसओपी का पालन करते हुए जम्मू, डोडा और किश्तवाड़ से आए भक्तों व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

माता रानी की विशेष पूजा के बाद हवन कर कोरोना के खात्मे सहित देश और दुनिया में अमन और शांति की कामना की गई। दोपहर के समय पारंपरिक कुड मेले का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु व स्थानीय लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों थिरकते नजर आए। इसका आयोजन देवी देवताओं के सम्मान में किया जाता है। इसमें महिलाएं जहां विशेष चमकीले पहरावे और पुरुष चूड़ीदार कपड़ों में नजर आते हैं। शाम के समय रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। मंगलवार सुबह पूजा के बाद पवित्र छड़ी यात्रा अठोली के लिए प्रस्थान करेगी और डोडा में पहुंच कर समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed