फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devotees leave for Machail hailing Mother Chandi

Udhampur News: रामनगर से मां चंडी के जयकारे लगाते श्रद्धालु मचैल रवाना

Sat, 10 Aug 2024 07:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees leave for Machail hailing Mother Chandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। वार्ड नंबर आठ से 16 वीं बार मां चंडी के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु मचैल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मां चंडी के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शुक्रवार सुबह आठ बजे मां जागरण मंडली के अध्यक्ष व वार्ड नंबर आठ के पूर्व पार्षद काका राही के नेतृत्व में श्रद्धालु बस के जरिये मचैल के लिए रवाना हुए। आयोजक काका राही ने कहा कि 15 वर्षों से रामनगर से श्रद्धालुओं के साथ दरबार में माथा टेकने जा रहे हैं। बस में सवार श्रद्धालु मीनाक्षी खारका, सुनील खारका, रेवा गुप्ता, रवि मोहत्रा, बबली देवी, सीमा देवी, बंदना देवी, निशा देवी ने कहा कि इस बार 5 दिन की यात्रा शुक्रवार सुबह रामनगर से निकाली गई, जो चंडी माता के दरबार में दर्शन करने के बाद सरथल मंदिर और भद्रवाह मंदिर से होते हुए आगामी मंगलवार को रामनगर में वापस पहुंचेगी। श्रद्धालु मां चंडी के दर्शन को लेकर उत्साहित दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां के दरबार में जो भक्त सच्चे दिल से हाजिरी लगाता है, मां उसकी मनोकामना पूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed