फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devotees attended Peer Wala Mazar located in village Chamba

Udhampur News: श्रद्धालुओं ने पीर वाला मजार पर लगाई हाजिरी

Sat, 14 Jun 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees attended Peer Wala Mazar located in village Chamba
चंबा मेले के दौरान माथा टेकते हुए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : katra
दो दिवसीय चंबा मेले का समापन
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी के साथ लगते गांव चंबा में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हो गया। इसमें हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम लोगों ने पारंपरिक रूप से भाग लिया।
मेले के पहले दिन वीरवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गांव चंबा स्थित पीर वाला मजार पर हाजिरी लगाकर सुख-शांति की कामना की। रात्रि के समय ऐतिहासिक और पारंपरिक मावा यात्रा का आयोजन हुआ। मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर रात भर कठिन चढ़ाई कर श्रद्धालु 15 किलोमीटर दूर त्रिकुट पर्वत की गोद में पीर वाला के स्थान पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। पारंपरिक यात्रा शुक्रवार दोपहर को गांव चंबा पहुंची जहां पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पीर वाला मजार पर हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मेले के दौरान लोगों ने स्थानीय निवासी प्रसिद्ध कलाकार मास्टर चैन सिंह संग्रहालय का दीदार किया। मेले में शामिल लोगों ने डोगरी व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। इसमें जलेबी, पकोड़े, क्यूर, खमीरे, राजमा चावल आदि शामिल है। इस गांव में प्राचीन चंबे का वृक्ष भी है, जिसके नाम पर इस गांव का नाम चंबा पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 300 वर्ष पूर्व संत पीर वाला जब इस गांव में आए तो उन्होंने चंबे का वृक्ष लगाया और इसके साथ ही तपस्या के लिए मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत की गोदी में चले गए जहां पर पीर वाला ने कठिन तपस्या की। संत पीर वाला की याद में यह ऐतिहासिक तथा प्राचीन दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed