फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में मौसम साफ रहा, हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर जारी रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम अनुकूल रहने के चलते श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुचारु रूप से जारी रही।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर लगातार जारी रही। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। वहीं, मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी से भवन के बीच बैटरी कार सेवा भी सुचारू रही। इसके अलावा भवन से भैरव घाटी तक पहुंचने के लिए रोपवे सेवा का भी श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाएं भी दिनभर उपलब्ध रहीं। देश के विभिन्न राज्यों से कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते नजर आए। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं, देर शाम तक भी देशभर से श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed