फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गोबर से बन रही गैस, 15 घरों में जल रहा चूल्हा

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिले के भागवाह ब्लॉक की बिजरनी पंचायत के नशला गांव में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत स्थापित गोबरधन इकाई ग्रामीण स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव की मिसाल बनकर उभर रही है। पशुओं के गोबर से तैयार हो रही बायोगैस से फिलहाल करीब 15 परिवारों के घरों में मुफ्त खाना पक रहा है। गोबरधन परियोजना का उद्देश्य गांवों में उपलब्ध पशु अपशिष्ट का उपयोग कर उसे उपयोगी संसाधन में बदलना है। नाशला में स्थापित इकाई में आसपास के क्षेत्रों से पशुओं का गोबर एकत्र कर संयंत्र में डाला जाता है, जिससे बायोगैस तैयार की जा रही है। तैयार गैस को पाइपलाइन के माध्यम से लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना के लाभार्थी संजीव राणा ने बताया कि इकाई को स्थापित करने में करीब सात से आठ महीने का समय लगा और इसका लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उनके अनुसार पहले गांव में पशुओं के गोबर के निस्तारण की बड़ी समस्या थी। जगह-जगह गोबर के ढेर जमा हो जाते थे, लेकिन अब इसका अधिकांश हिस्सा गोबरधन संयंत्र में उपयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 15 परिवार बायोगैस का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार सुबह, दोपहर और शाम को गैस की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इस इकाई का संचालन ग्रामीणों की भागीदारी से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीणों को गोबर एकत्र करने और उसे संयंत्र तक पहुंचाकर प्लांट में डालने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे परियोजना केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रहकर सामुदायिक भागीदारी और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा के सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) दीन मोहम्मद अफाकी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोबरधन परियोजनाओं का उद्देश्य पशु गोबर का उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि बिजरनी के नाशला गांव की गोबरधन परियोजना पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आई है और परियोजना फिलहाल अंतिम चरण में है। परीक्षण के तौर पर यहां तैयार बायोगैस का सफलतापूर्वक करीब 15 घरों में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन की योजना इसे और अधिक परिवारों तक पहुंचाने की है ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार स्वच्छ ईंधन का अधिकतम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। यह पहल एक साथ स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, वैकल्पिक ऊर्जा और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को जोड़ रही है। पशु गोबर जैसी स्थानीय संसाधन को ईंधन में बदलकर नाशला गांव ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक व्यावहारिक मॉडल पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed