{"_id":"6ab57eae8b040f35fe016db0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1790-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किसान लेंगे उन्नत तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किसान लेंगे उन्नत तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी
विज्ञापन
किश्तवाड़। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के तहत आयोजित पांच दिवसीय किसान अनुभव दौरे को उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरे में किश्तवाड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 80 किसान भाग ले रहे हैं।
इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसान भद्रवाह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे। यहां वे कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों से संवाद कर उन्नत तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और बेहतर उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।
किसानों को कृषि के साथ-साथ अन्य लाभकारी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए ट्राउट फार्म और फूलों की खेती से जुड़ी इकाइयों का भी दौरा करवाया जाएगा। इससे किसानों को कृषि विविधीकरण और उच्च मूल्य वाली कृषि गतिविधियों को अपनाने के व्यावहारिक अवसरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी किश्तवाड़ कुशल चंदेल ने उपायुक्त को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अनुभव दौरे का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों, सफल कृषि पद्धतियों और कृषि से जुड़ी गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में नवाचार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
उपायुक्त ने इस अवसर पर किसानों से बातचीत की और कहा कि इस तरह के अनुभव कार्यक्रम किसानों के ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने किसानों से दौरे के दौरान विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर उसे अपने क्षेत्रों में लागू करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त किश्तवाड़ पवन कोतवाल, जिला कृषि अधिकारी मंजूर अहमद, एसएमएसडीएल विकास कौशल, उपमंडल कृषि अधिकारी धीरज सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।