फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: यात्री वाहनों में जगह न मिलने पर छात्रों ने लगाया जाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। वीरवार सुबह रियासी-पौनी मार्ग के धनवा क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों ने वाहनों में जगह नहीं मिलने के विरोध में सड़क बंद कर रोष जताया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें स्कूल जाने के लिए वाहन चालक अक्सर बैठाने से मना कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें घंटों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है। वाहन मिलने पर भी कई बार सीट उपलब्ध नहीं होती और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ता है। विद्यार्थियों के अनुसार स्कूल पहुंचने में देरी होने पर उन्हें शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने सड़क खोल दी और यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चलने वाली गाड़ियों को प्रतिदिन गोल-चाट के हिसाब से बदला गया है, जिसके चलते वाहन चालक विद्यार्थियों को बैठाने से परहेज करते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने सड़क खोल दी है। यदि विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस अथवा अन्य वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में विद्यार्थी दोबारा सड़क बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed