फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   devika news

Udhampur News: वाल पेंटिंग से फैला रहे स्वच्छ भारत के जागरूकता संदेश

विज्ञापन
devika news
उधमपुर। शहरी इलाके में गंदगी की समस्या हमेशा सुर्खियों में रही है। अब जगह-जगह वाल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत को लेकर जागरूकता संदेश फैलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे शहर का सौंदर्यीकरण तो होगा ही और स्वच्छता के प्रति आम आदमी को उनकी नैतिक जिम्मेदारी का भी अहसास कराने की कोशिश की जाएगी। नगर परिषद के अधीन शहर में 21 वार्ड पड़ते हैं। इसके चलते प्रतिदिन शहर में 18 से 20 टन का कचरा जमा होता है। नगर परिषद की ओर से कचरा जमा करने के बाद भी शहर के नाले नालियों सहित प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदगी की समस्या कम नहीं हो रही है। इसकी वजह है कि कई लोग अपने घरों या फिर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कचरा नदी नालों में फेंक देते हैं। इससे नाले बंद हो जाते हैं और कई स्थानों पर दूषित पानी व गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे महामारी का भी खतरा बना रहता है। खासकर देविका नदी को गंगा नदी की बड़ी बहन के रूप में पूजा जाता है। बावजूद इसके, लोग देविका में गंदगी फेंकने से परहेज नहीं करते। प्रशासन की ओर से भी देविका को दूषित करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है लेकिन समस्या ज्याें की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अब विशेष प्रयास करने की कोशिश की जा रही है। शहर के गोल मार्केट, धार रोड, जिला प्रशासनिक कार्यालय जैसे मुख्य स्थानों पर खाली पड़ी दीवारों पर वाल पेंटिंग का निर्णय लिया गया है। इसमें शहर के छात्र और कलाकार स्वच्छ भारत थीम पर अपनी कला के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने की कोशिश करेंगे। वाल पेंटिंग से जहां शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं दीवारों पर प्रकाशित सूचनात्मक चित्र आम आदमी को उनकी नैतिक जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद के सीईओ राजिंद्र डिंगरा ने बताया कि वाल पेंटिंग का उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता को लेकर उनके सहयोग के प्रति जागरूक करना है और चित्रकला के माध्यम से शहर को खूबसूरत बनाना है। क्षेत्र को तभी साफ सूथरा रखा जा सकता है, जब जनता खुद उसमें सहयोग करे।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed