फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग निर्माण के दो महीने बाद ही निकल गया तारकोल

विज्ञापन
development
उधमपुर। सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग पर डाला गया तारकोल दो महीने में ही निकल जाने पर रविवार को स्थानीय निवासी भड़क उठे। उन्होंने जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि करीब दो महीने पहले सुद्धमहादेव से मानतलाई तक मार्ग पर पीएमजीएसवाई ने तारकोल डाला है। यह अफसोस की बात है दो महीने में ही जगह-जगह से तारकोल निकल गया है, और गड्ढे हो गए हैं। केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई की सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, ताकि दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को अच्छी सड़कों की सुविधा मिल सके। लेकिन, पीएमजीएसवाई की लापरवाही से गांव के गरीब लोगों को अच्छी सड़कों की सुविधा से महरूम होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर तारकोल निकलने से साफ हो गया है कि विभाग ने मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। अगर ऐसा नहीं होता तो तारकोल नहीं निकलता। इसको लेकर पीएमजीएसवाई को सख्त कदम उठाकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने डीसी से अपील की कि मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed