{"_id":"62b4ae74f095d634745237e7","slug":"development-udhampur-news-jmu2625415125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी बदौता में स्टाफ की कमी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी बदौता में स्टाफ की कमी से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी। तहसील के अंतर्गत आते पीएचसी बदौता में स्टाफ की कमी और अनुपलब्धता से ग्रामीण चिकित्सा सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि करीब एक साल से पीएचसी में जरूरी स्टाफ नहीं है। जबकि, पंचायत बदौता और इसके साथ लगती गलियोत, बदौता, सलौता, पंजौता, आदि पंचायतों के लोग भी चिकित्सा सुविधा के लिए इसी एकमात्र पीएचसी पर निर्भर हैं। पंचैरी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर लोगों की सुविधा के लिए स्थापित इस पीएचसी में आज तक न तो कोई डॉक्टर आया, और न ही अन्य जरूरी स्टाफ।
लोगों ने कहा कि कभी कभार हाजिरी लगाने के लिए स्टाफ के कुछ सदस्य यहां आते हैं, लेकिन नियमित तौर पर कोई भी कर्मचारी यहां उपलब्ध नहीं रहता। ऐसे में लोगों को इस पीएचसी का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे निराश होकर लोग कई बार प्रदर्शन कर अपना रोष भी जता चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
-----
पंचैरी से करीब 30 किमी दूर पीएचसी बदौता को लोगों की सुविधा के लिए खोला गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। लेकिन, करीब डेढ़ साल गुजरने के बाद भी यहां जरूरी स्टाफ नहीं आया। जो कर्मचारी यहां तैनात हैं, वे भी कभी कभार नजर आते हैं। सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस इलाके की करीब 15 हजार आबादी इसी पीएचसी पर निर्भर है।
- पुष्पा देवी, सरपंच
------
पीएचसी में एमएमपीएचडब्ल्यू और एनओ की तैनाती पहले से है। फार्मासिस्ट न होने से आ रही समस्या को भी अब दूर कर दिया गया है। सोमवार से फार्मासिस्ट की तैनाती हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है।
- डॉ. विजय कुमार बसनोत्रा, सीएमओ, उधमपुर