फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य से शहर में बढ़ रही पानी की किल्लत

विज्ञापन
development
उधमपुर: आदर्श कॉलोनी में सीवरेज की पाइप डालने के बाद लीकेज होता पानी वाह दूसरी और पाइप डालने का का? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। यूईईडी की तरफ से शुरू किए सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण शहर में पानी की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है। जहां भी पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है, वहां खुदाई के दौरान जलापूर्ति करने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन

फिर इनकी मरम्मत करने के लिए कई दिन लग रहे हैं। कुछ स्थानों पर जब मरम्मत की जा रही है तो इसके बाद शहरवासियों को दूषित पानी मिल रहा है। इस कार्य से जल शक्ति विभाग भी परेशान हो चुका है। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन का कहना है कि काम कर रहा ठेकेदार नियमानुसार पाइपों की मरम्मत नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन

करीब एक महीने से शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य फिर से शुरू किया गया है। इसके शुरू होने के साथ ही शहरवासियों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। शहरवासी सबसे अधिक परेशान पानी की किल्लत से हैं। यूईईडी ने सड़कों की बीच से खोदाई की है, और जेसीबी सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की सप्लाई देने वाली पाइपों का ख्याल नहीं रख रही है। जो भी पाइप चपेट में आ रहा है, उसको तोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप टूटने से पीने का पानी बेकार बहने लगता है, और लोगों के घरों में भी जलापूर्ति बंद रही है। कई बार तो मुख्य पाइप को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके क्षतिग्रस्त होने से पूरे मोहल्ले की जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में आदर्श कॉलोनी, वार्ड 4, सुभाष नगर, हाउसिंग कॉलोनी, दलाह व अन्य कई इलाकों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण जलापूर्ति प्रभावित है। लोग प्रतिदिन जल शक्ति विभाग के कार्यालय में पानी न आने की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
-----
नियमानुसार मरम्मत नहीं करवा रहे ठेकेदार
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान अगर कोई पाइप क्षतिग्रस्त हो जाती है तो इसकी मरम्मत करवाने का काम ठेकेदार को ही करना है। लेकिन, ठेकेदार इसकी सही मरम्मत नहीं करवा रहा है। ठेकेदार औपचारिकता के लिए मरम्मत करवा देता है। इसके बाद शहरवासियों के घरों में दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके कई पाइपों को ठेकेदार मरम्मत करवाने में असफल रहा है। इसके बाद जल शक्ति विभाग को ही अपने खर्च पर मरम्मत करवानी पड़ रही है।
----
जल शक्ति विभाग के पास प्रतिदिन जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं। कई बार विभाग को अपने खर्च पर हजारों रुपये लगाकर पाइपों की मरम्मत करवानी पड़ी है। तब जलापूर्ति को बहाल किया गया है। ठेकेदार करार के अनुसार पाइपों की मरम्मत नहीं करवा पा रहा है। इसलिए, कई बार जल शक्ति विभाग को खुद ही काम करना पड़ रहा है।

- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी में सीवरेज की पाइप डालने के बाद लीकेज होता पानी वाह दूसरी और पाइप डालने का का?

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी में सीवरेज की पाइप डालने के बाद लीकेज होता पानी वाह दूसरी और पाइप डालने का का?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed