{"_id":"620aa1fa98cb4e7b7c76ef0f","slug":"development-udhampur-news-jmu25384192","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार रोड पर फुटपाथ बनने से बढ़ेगी शहर की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार रोड पर फुटपाथ बनने से बढ़ेगी शहर की सुंदरता
विज्ञापन
उधमपुर: दोमेल चौक पर फुटपाथ काम शुरू करवाते मुंसिपल कौशल के प्रधान डॉक्टर जोगेश्वर गुप्ता वाह पा?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर परिषद ने सोमवार को शहर में धार रोड के दोनों किनारों पर फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू कराया। सुभाष चौक से लेकर वीनस चौक तक करोड़ों की लागत से फुटपाथ तैयार होगा। इससे शहरवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। वह इसकी मांग लंबे समय से कर रहे थे।
सुबह नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा और कई पार्षदों के साथ मिलकर फुटपाथ का कार्य शुरू करवाया। इस दौरान काफी संख्या में शहरवासी भी मौजूद थे। नप अध्यक्ष ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। कुछ सप्ताह पहले नप ने 4.85 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला था। इस काम को करने के लिए ठेकेदार से 3.44 करोड़ पर सहमति बन गई है। अब धार रोड के दोनों तरफ 3.44 करोड़ रुपये में फुटपाथ तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पहली बार धार रोड पर फुटपाथ बनने जा रहा है। शहर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। दोनों तरफ करीब ढाई किलोमीटर लंबे धार रोड पर फुटपाथ बनाए जाएंगे। इस पर हर 15 मीटर के बाद एक सोलर लाइट लगाई जाएगी। इससे धार रोड और शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। रात को धार रोड की सुंदरता देखते ही बनेगी। फुटपाथ बनने के बाद शहरवासी इस पर सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। साथ ही लोगों को पैदल चलने का स्थान भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष ने कहा कि इसके निर्माण कार्य से धार रोड के किनारे पर मौजूद दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं होगी। किनारे पर जल निकासी की पूरी व्यवस्था की जा रही है।