{"_id":"61b63bc72187557aa53b0855","slug":"development-udhampur-news-jmu2497067183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लर इलाके में पांच दिन से बंद पड़ा है नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लर इलाके में पांच दिन से बंद पड़ा है नाला
विज्ञापन
Development
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में पांच दिन से नाला गंदगी से भरा पड़ा है। निकासी न होने के कारण नाले का दूषित पानी धार रोड पर बह रहा है। इसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बारे में कई बार नगर परिषद को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कल्लर का इलाका है। इस स्थान पर कई सरकारी विभागों के कार्यालय होने के साथ धार रोड भी गुजर रहा है। धार रोड किनारे पर ही एक नाला है, जिससे कई मोहल्लों के पानी की निकासी होती है। लेकिन, करीब पांच दिन से यह नाला बंद पड़ा है, और नाले से कचरा व गंदा पानी धार रोड पर बह रहा है। यह कचरा धार रोड पर करीब आधा किलोमीटर तक बहता नजर आ रहा है।
इसके कारण शहरवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। पैदल चल रहे लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं, और दोपहिया वाहनों को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला ज्यादातर बंद ही रहता है। जब तेज बारिश होती है तो इस नाले से पानी धार रोड पर पहुंचता है। फिर लोगों के लिए दूसरे किनारे पर जाना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
इस परेशानी को दूर करने की मांग को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा गया है। कई बार सफाई कर्मचारियों ने इस नाले को साफ किया है। लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर से नाला बंद हो जाता है, और परेशानी पहले जैसे ही बन जाती है। लोगों की मांग है कि इसका कोई स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उनको बार बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Development- फोटो : UDHAMPUR