{"_id":"636d39c4bc553c16492ad2e0","slug":"development-katra-news-jmu272005331","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बस अड्डे व सरकारी अस्पताल जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय बस अड्डे व सरकारी अस्पताल जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
सड़क किनारे बंद नाली व अंतर राज्य बस स्टेंड़ पर जाने वाला मार्ग
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में बना अंतरराज्यीय बस अड्डा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख है। इसके साथ सरकारी अस्पताल जाने वाला मार्ग भी यहीं से गुजरता है। इन दोनों प्रमुख स्थानों के लिए जो रास्ता जाता है, उसकी स्थिति बहुत खराब है। जगह-जगह पड़े गड्ढे श्रद्धालुओं और मरीजों को परेशान करते हैं। साथ ही मार्ग पर दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।
अंतरराज्यीय बस अड्डे और सरकारी अस्पताल के अलावा नगरपालिका कार्यालय भी इसी मार्ग पर पड़ता है। इससे यह मार्ग चौबीसों घंटे व्यस्त रहता है। जगह-जगह से उखड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से वाहन भी खड़े किए जाते हैं। इससे बाहरी राज्यों से आने वाली यात्री बसों को अंतरराज्यीय बस अड्डे तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी मुकेश लोरिया व सुमित ने बताया कि इस मार्ग पर कभी-कभी प्रशासन नाम मात्र के लीपापोती करता है। कुछ समय बाद वह सड़क फिर से उखड़ जाती है। वहीं, स्थानीय निवासी रजत बड़गोत्रा ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण ही इस महत्वपूर्ण मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है। इसका खामियाजा श्रद्धालु, स्थानीय लोग व अस्पताल में आने वाले मरीज भुगत रहे हैं। प्रशासन इस सड़क मार्ग को जल्द दुरुस्त कराए, ताकि सभी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
मांग की गई कि इस सड़क पर अवैध वाहनों की पार्किंग भी बिल्कुल बंद कराई जाए, जिससे यातायात की समस्या पैदा न हो। इसके बारे में नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने को लेकर काम किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुछ दिनों में इस सड़क मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।