फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengue

Udhampur News: डेंगू के आठ नए मामले आए सामने, 519 पहुंचा कुल मामलों का आंकडा

विज्ञापन
dengue
उधमपुर। डेंगू के प्रकोप से अभी भी पूरी तरह से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को भी आठ नए मामले पाए गए हैं। इसके बाद जिले में अब तक पाए गए डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 519 हो गई है। इससे पहले रविवार और सोमवार को पांच-पांच नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तापमान में गिरावट आने के बावजूद अभी भी डेंगू के नए मामले आने का सिलसिला जारी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद डेंगू का प्रकोप थम नहीं पाया है, उधमपुर के शहरी व आसपास के इलाकों में अभी भी कुछ नए मामले पाए जा रहे हैं। रविवार को भी पांच नए मामले पाए गए थे और इसके दूसरे दिन सोमवार को भी पांच और नए मामले सामने आए थे। उम्मीद की जा रही थी कि इनमें कमी आएगी लेकिन लगातार तीसरे दिन मंगलवार को आठ नए मामले पाए गए हैं। कुल मिलाकर बीते आठ दिनों में 27 मामले पाए गए हैं। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

वहीं जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल दास का कहना है कि विभाग की तरफ से डेंगू के प्रकोप पर रोक लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार मौसम के साफ बने रहने से दिन के समय में निकल रही तेज धूप से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। बारिश के बाद इसमें पूरी तरह से रोक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed