फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur Five new cases of dengue came total number of cases reached 506

उधमपुर: डेंगू के पांच नए मामले आए सामने, 506 पहुंचा कुल मामलों का आंकड़ा

Mon, 21 Nov 2022 10:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 10:11 AM IST
सार

तापमान में गिरावट आने के बावजूद अभी भी डेंगू के नए मामले आने का सिलसिला जारी है। जिले में अब तक पाए गए डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है।

विज्ञापन
Udhampur Five new cases of dengue came total number of cases reached 506
डेंगू - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू के प्रकोप से अभी भी पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई है। रविवार को भी उधमपुर में पांच नए मामले पाए गए हैं। इसके बाद जिले में अब तक पाए गए डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तापमान में गिरावट आने के बावजूद अभी भी डेंगू के नए मामले आने का सिलसिला जारी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद डेंगू का प्रकोप थम नहीं पाया है।
विज्ञापन


उधमपुर के शहरी व आसपास के इलाकों में अभी भी कुछ नए मामले पाए जा रहे हैं। रविवार को भी पांच नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले वीरवार से लेकर शनिवार तक कुल नौ नए मामले पाए गए थे और कुल मामलों का आंकड़ा 500 के पार चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या में और अधिक बढ़ोतरी हो गई है। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल दास का कहना है कि विभाग की तरफ से डेंगू के प्रकोप पर रोक लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि तापमान में थोड़ी सी और गिरावट आने के बाद डेंगू से लोगों को राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed