फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dengue alert

जिले में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 78 हुए संक्रमित

विज्ञापन
Dengue alert
उधमपुर शहर में डेंगू के मामले सामने आने के बाद दवा का छिड़काव करते कर्मचारी व मलेरिया जांच के लिए ? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में लगातार डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार शाम तक डेंगू के मामलों की संख्या 78 पहुंच गई थी। जिन स्थानों पर डेंगू के मामले सामने आए हैं, वहां मलेरिया टीम दवाई का छिड़काव और लोगों को बचाव के उपाय बता रही है।
विज्ञापन

उधमपुर में वर्ष 2021 में डेंगू के 110 मामले सामने आए थे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 में बरसात शुरू होने से पहले ही लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया था, ताकि पिछले वर्ष जैसे हालात न बनें। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अचानक डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हुई थी। 30 सितंबर की शाम तक जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 48 थी। मंगलवार शाम तक यह गिनती 78 हो गई। मंगलवार को सरकारी छुट्टी होने के चलते ज्यादा टेस्टिंग नहीं हो पाई। इसी कारण कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

ज्यादातर डेंगू के मामले शहर में ही सामने आ रहे हैं। जिन इलाकों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम लोगों को जागरूक करने के साथ दवाई का छिड़काव कर रही है। लोगों को डेंगू के लक्षण और बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। मलेरिया के लिए खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। डेंगू के टेस्ट की व्यवस्था केवल जिला अस्पताल में ही है। मलेरिया टीम के अनुसार बारिश पड़ने के बाद तापमान में गिरावट होगी और उसके बाद ही डेंगू के मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed