{"_id":"6186c65b7d87753a314d99c3","slug":"dengue-alert-udhampur-news-jmu247302326","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर पहुंची डेंगू के एलिसा टेस्ट करने वाली किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर पहुंची डेंगू के एलिसा टेस्ट करने वाली किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कई दिनों के इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के एलिसा टेस्ट करने वाली किट उपलब्ध हो गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में कई लोगों के डेंगू के टेस्ट किए गए। हालांकि, शाम तक कोई मामला सामने नहीं आया।
अक्तूबर की शुरूआत से ही जिले में डेंगू के मामले सामने आने लगे थे। करीब एक महीने तक लगातार मामले आते रहे, जिससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी रही। लेकिन, अब इससे राहत मिलने लगी है। नवंबर शुरू होने के साथ ही डेंगू के एलिसा टेस्ट करने वाली किट खत्म हो गई थी। इससे जांच प्रक्रिया तीन दिन तक बंद रही।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति में डेंगू के टेस्ट के लिए सैंपल जम्मू भेजना शुरू कर दिए। टेस्टिंग प्रभावित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन, अब विभाग को किट मिल गई हैं। शनिवार को जम्मू से किट उधमपुर पहुंचीं, और जिला अस्पताल में कई लोगों के टेस्ट किए गए। शाम तक चली इस प्रक्रिया में कोई डेंगू का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
------
अब जिले में डेंगू से लोगों को राहत मिलने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ मामले कम हो रहे हैं। 15 नवंबर के बाद नए मामले पूरी तरह आना बंद होने की संभावना है। उम्मीद है कि हालात काबू में आ गए हैं।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ, स्वास्थ्य विभाग