{"_id":"636bee9be1a21b6b7937c387","slug":"dengu-udhampur-news-jmu2719388146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मिले डेंगू के 11 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मिले डेंगू के 11 नए मामले
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू के मामलों का आंकड़ा बुधवार को 439 तक पहुंच गया है। बुधवार को शहर के वार्ड 13, 14 और 16 में 11 नए मामले सामने आए हैं। पहली बार जिले में डेंगू का आंकड़ा 439 पहुंच गया है। पारा गिरने के बाद भी डेंगू का डंक जारी है।
शहर में हालात ऐसे बन गए कि लोगों को जागरूक करने और सर्वे करने के लिए रामनगर, मजालता और चिनैनी की मलेरिया टीमों को उधमपुर बुला कर काम करना पड़ा। यह टीमें अभी भी सर्वे और लोगों को जागरूक करने के कार्य में जुटी हुई है। रविवार रात तक डेंगू के मामलों की संख्या 408 थी और बुधवार शाम तक यह आंकड़ा 439 तक पहुंच गया है। बुधवार को कुल 11 नए मामले सामने आए हैं। जिन इलाकों में डेंगू के नए मामले सामने आए हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को भेज कर दवाई का छिड़काव और फॉगिंग करवाई है। साथ ही लोगों के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
ज्यादातर मामले शहर के अंदर ही मिल रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में दवाई का छिड़काव और फॉगिंग करवाई जा रही है। साथ ही लोगों टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। तापमान में गिरावट होने के बाद फिर से राहत की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
- गोपाल दास, जिला मलेरिया ऑफिसर