{"_id":"6379227bce9ed9593f50bed5","slug":"demand-udhampur-news-jmu272638419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क नहीं पार्किंग बनाओ, नहीं तो शुरू नहीं होने देंगे निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क नहीं पार्किंग बनाओ, नहीं तो शुरू नहीं होने देंगे निर्माण
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के गीता भवन में शनिवार को एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नीरज पचयाला ने की। इसमें वार्ड 6 व 7 के लोग उपस्थित थे। बैठक में चिनैनी के पीरबाबा के पास पार्क बनाए जाने की योजना की जगह ऑटो स्टैंड बनाए जाने पर चर्चा की गई। कहा गया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे पार्क का कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
बैठक में कहा गया कि जिस स्थान पर पार्क बनाया जाना है, वहां चिनैनी से धनास व पट्टनगढ़ चलने वाले वाहनों की पार्किंग बनाई जानी चाहिए। यहां पार्किंग बनने से सड़क किनारे लगने वाले वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। साथ ही कस्बे में उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यही नहीं, इस स्थान पर ऑटो पार्किंग बनने से ग्राहकों का रुख भी बढ़ेगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और ग्राहकों का रुख बढ़ने से कार्य में भी बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि पार्क की जगह पार्किंग की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि मांग को पूरा नहीं किया गया तो पार्क का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।