फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand to provide facilities in remote areas

दूरदराज इलाकों में सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग

विज्ञापन
Demand to provide facilities in remote areas
उधमपुर/रामनगर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने तहसील मजलता में खुन, बरोटू, बब्बे, नक्की, भरनारा और अन्य दूर दराज क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान पैंथर्स पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बलदेव सिंह मनकोटिया सहित एससी विंग के तहसील अध्यक्ष सरपंच जगदीश कुमार, व्यापार मंडल मानसर के अध्यक्ष विजय गुप्ता, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद फारूक, प्रेम चंद, राम सिंह, सरपंच, बंसी लाल, चैन सिंह और अन्य दलों के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक ने रामनगर के दूरदराज क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू करने का आह्वान किया। बिजली, पानी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए हर घर बिजली, हर घर जल, जैसी योजनाओं का तत्काल लाभ सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सबंधित विभागों से मिशन मोड पर इन योजनाओं का लाभ पंहुचाने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने सुंडला से ला वाया जीएस बंज, धार रोड से सोरठा रोड, गडेना से कुट सड़क की मरम्मत व अपग्रेडेशन करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भरनारा, पलड़ाई, पलनू, पथवार गांवों में निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल एस बंज, चौकी, हाई स्कूल तैंथा, हाई स्कूल नाला मल्लियां, जीएचएस रायचक में स्टाफ की कमी दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रामनगर में विकास की गति तेज हुई है। जिससे धर्म जात व संप्रदाय की राजनीति करने वाले कुछ नेता परेशान हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष पूरन चंद, जिला महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह, मंडल प्रधान जीवन शर्मा, कुलदीप सिंह, डीडीसी लाटी पिंकी देवी, डीडीसी नरसू सुभाष चंद्र आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed