{"_id":"6041321e8ebc3e76a12209b5","slug":"demand-to-make-lander-and-bhamag-a-separate-vis-area-udhampur-news-jmu2305692153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांदर व भमाग को अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांदर व भमाग को अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। चौराहे पर चर्चा कार्यक्रम के चौथे दिन पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने गलयोत, दंधोता, लांदर, कट्टी, लट्यार, कुलटियार, पंचैरी व मीर पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, सरकार से लांदर भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग उठाई है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक लांदर, पंचैरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र नहीं बनाया जाता, तब तक इस इलाके का विकास संभव नहीं है। क्योंकि यह दूरदराज का पहाड़ी इलाका होने के साथ ही तीन विधानसभा क्षेत्रों रियासी, चिनैनी और उधमपुर के अधीन है। इसलिए अब समय आ चुका है कि सभी लोगों एकजुट होकर लादंर, भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए आवाज उठानी होगी।
मनकोटिया ने हदबंदी आयोग के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वह इस पूरे इलाके में जाकर स्थिति का जायजा लेकर लोगों की राय ली जाए। इस मौके पर डीडीसी पार्षद सुरजीत सिंह, सरपंच पुष्पा देवी, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच विमल कुमार, सरपंच जयपाल शर्मा, सरपंच देसराज आदि उपस्थित रहे।