{"_id":"60f86a1b8ebc3e834027db9d","slug":"demand-raised-to-solve-the-problem-of-water-soon-udhampur-news-jmu239942842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या जल्द दूर करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या जल्द दूर करने की उठी मांग
विज्ञापन
चिनैनी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत ने बुधवार को चिनैनी क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है।
दौरे पर पहुंचे पूर्व विधायक को लोगों ने गर्मी के बाद बरसात के सीजन में बढ़ी पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। बताया कि बकरीद के दिन भी लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा है। चिनैनी-पट्टनगढ़ सड़क का कार्य तेज गति से करने और डायवर्जन में पाइपे डालने की मांग उठाई, ताकि बारिश के समय यातायात निर्विरोध और बिना समस्या से जारी रहे।
लोगों ने कहा कि बारिश में चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर मौजूद डायवर्जन में पानी का बहाव इतना ज्यादा होता है कि घंटों यातायात ठप रहता है। इसके साथ ही लोगों ने चिनैनी-पट्टनगढ़ के बीच एक बैंक शाखा खोलने की भी मांग उठाई। पूर्व विधायक ने मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठा कर हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद, रत्न लाल, धर्म सिंह, मस्त राम व हंस राज आदि मौजूद रहे।