फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand for setting up Aadhar card camp and providing basic facilities

आधार कार्ड शिविर लगाने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग

विज्ञापन
Demand for setting up Aadhar card camp and providing basic facilities
चिनैनी। तहसील के कई इलाकों में लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। सुविधाओं की कमी के चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर का पैदल सफर कर चिनैनी आना पड़ता है। इसलिए ग्रामीण स्तर पर शिविर लगा कर लोगों को घर द्वार पर सुविधा मुहैया करवाई जाए। इसके साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी प्रमुखता से प्रदान किया जाए, ताकि ग्रामीण लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

चिनैनी में बुधवार को साप्ताहिक ब्लॉक दिवस पर प्रशासनिक कार्यक्रम हुआ है। इसमें बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद और बीडीओ ओपी भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याओं का सुना और अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं को उजागर कर अधिकारियों से कदम उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में आधार कार्ड शिविर लगाने और वुनियादी सुविधाएं हल करने की मांग उठाई गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को चिनैनी आना पड़ता है, जिससे उनका समय बरबाद होने के साथ ही आर्थिक नुकसान होता है। ऐसे में आधार कार्ड बनाने के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाए जाने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड सर्वे में जिनका नाम नहीं है उस समस्या को भी दूर किया जाए। बैठक में पानी, बिजली, पीएमजीएसवाई सड़कों के अलावा नालों पर पुल बनाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed