{"_id":"68264ffb5d9dab63ce0cdbad","slug":"demand-for-installation-of-solar-lights-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-123218-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी मेूं ग्रामीणों ने सोलर लाइटें लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी मेूं ग्रामीणों ने सोलर लाइटें लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
-
चिनैनी। ब्लॉक की अलग-अलग पंचायत में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन पंचायत कटवालत तथा चलयाड़ में किया गया। पंचायत कटवालत में ग्राम सेवक मुल्क राज मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि पंचायत चलयाड़ में ग्राम सेवक यशपाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
इस मौके पर ग्रामीणों ने एकसुर में सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई । ग्रामीणों ने कहा कि कई जगहों पर सोलर लाइट लगाई जा चुकी हैं लेकिन अभी भी कई जगह ऐसी हैं जो जंगली रास्ता और पहाड़ी इलाका होने के कारण वहां पर रात के समय हादसे का डर रहता है। ग्रामीणों ने मांग उठाई की उनकी पंचायत में सोलर लाइट दी जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य समस्याएं भी उजागर कीं। इस मौके पर पूर्व सरपंच सोमराज, पूर्व सरपंच गायत्री देवी, गिरधारी लाल, हरबंस सिंह तथा अन्य मौजूद रहे । संवाद