{"_id":"604911648ebc3eda731b9660","slug":"debris-of-missing-truck-recovered-from-chenab-after-four-days-udhampur-news-jmu2310135198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ट्रक का मलबा चार दिन बाद चिनाब से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता ट्रक का मलबा चार दिन बाद चिनाब से बरामद
विज्ञापन
किश्तवाड़। चार दिन पहले जम्मू से किश्तवाड़ की तरफ जाते समय लापता हुए ट्रक की क्षतिग्रस्त बॉडी बुधवार को प्रेमनगर में चिनाब से बरामद हो गई है। लेकिन अभी तक चालक और क्लीनर का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, उनके साथ एक और युवक के लापता होने की भी सूचना है। उस युवक की पहचान अंकुश सेना निवासी जेलाना (किश्तवाड़) के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार डोडा पुलिस और परिजनों ने नदी में गिरे ट्रक को ढूंढ लिया और शाम को चार बजे क्रेन से क्षतिग्रस्त बॉडी को बाहर निकाल लिया है। लेकिन लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश जारी है। वहीं, तीसरे युवक के परिजनों ने बताया कि वह चालक और क्लीनर के साथ रहता था। उनके लापता होने के बाद से उसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब रहे कि चार दिन पहले जम्मू से किश्तवाड़ की ओर आ रहा ईंटों से भरा ट्रक प्रेमनगर के पास लापता हो गया था। तीन दिन से चिनाब नदी के आसपास के इलाकों में तलाश जारी थी।
तीनों युवकों के परिजन सदमे में
तीनों युवकों में चालक रोहन सिंह उर्फ रोनी, क्लीनर विक्रम सिंह और अंकुश सेन के लापता होने पर परिजन सदमे में हैं। ट्रक की क्षतिग्रस्त बॉडी मिलने के बाद उनके घरों में मातम छाया है। रोहन उर्फ रोनी की दो माह के बाद शादी थी। युवक विक्रम सिंह दुकान के लिए सामान लेकर आ रहा था। वहीं, अंकुश सेन चार बहनों का इकलौता भाई था।