{"_id":"69b9ab62dd9da6b5ed0aae81","slug":"death-post-viral-women-leader-udhampur-news-c-202-1-udh1011-133743-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सोशल मीडिया पर निधन की पोस्ट वायरल, महिला नेत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सोशल मीडिया पर निधन की पोस्ट वायरल, महिला नेत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
उधमपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नेत्री के निधन की झूठी खबर वायरल हो गई। इस कारण उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिला नेत्री मनु शर्मा ने बताया कि उन्हें फर्जी खबर की जानकारी तब मिली जब रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों के फोन आने शुरू हो गए।
सोशल मीडिया पर निधन की सूचना तेजी से फैल रही थी, जिससे परिवार और करीबियों में हड़कंप मच गया। मनु शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने तत्काल संबंधित पोर्टल संचालक से संपर्क किया और कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पोस्ट को हटवाया। उन्होंने कहा, बिना किसी पुष्टि के ऐसी संवदेनशील खबरें साझा करना न केवल अनैतिक है बल्कि यह किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है।
मनु शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति को मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। संवाद