फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   death news

Udhampur News: एसपीओ की मौत से मातम में बदली शादी की खुशिया

विज्ञापन
death news
रियासी। जिस घर में कुछ दिन के बाद शादी की खुशियों को मनाया जाना था, वहीं वीरवार को मातम छा गया। सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बने एसपीओ शौकत अली के घर के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन

वीरवार शाम को सुपुर्द ए खाक में पहुंचे हर किसी की आंखें नम थीं। बताया जाता है कि शौकत अली की बहन की शादी नौ और दस फरवरी को होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। वीरवार को शौकत अली अपने पिता मोहम्मद रकीब और बहन के साथ शादी का सामान लेने के लिए रियासी आ रहा था लेकिन रास्ते में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा शौकत अली घर में कमाने वाला अकेला था। अस्पताल में उसके पिता रोते हुए एक ही बात बोल रहे थे। हाय मेरा लक टूटियां, हूं मैं की करां। मौके पर मौजूद अन्य लोग उनको सांत्वना देते रहे। कुछ लोगों ने मृतक के भाई को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed