{"_id":"624f320fb3871448295472ab","slug":"dead-udhampur-news-jmu257322645","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में नहाते समय डूबीं दो छात्राएं, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में नहाते समय डूबीं दो छात्राएं, मौत
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर की पंचायत कघोट बी में बैंसता सलो नाले में वीरवार को दो किशोरियों की नाले में डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान सुषमा देवी (14) पुत्री सुभाष सिंह निवासी कघोट बी मोड़ा बंदली और पूजा देवी (15) पुत्री सेवा सिंह निवासी बैंसता के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों किशोरियां सुबह घर से परीक्षा देने के लिए कघोट स्कूल गई थीं। परीक्षा देकर लौटते समय दोनों घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पड़ते सलो नाले में नहाने चली गईं। वहां नहाते समय गहरे पानी में उतरने के कारण दोनों किशोरियां डूब गईं और उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सबसे पहले डूबने वाली एक किशोरी के भाई बलविंदर सिंह (10) को हुई, जोकि लड़कियों के साथ ही था।
उसने बताया कि दोनों लड़कियां नाले में खेल रही थीं। अचानक गहरे पानी में उतरने पर उनमें से एक लड़की डूबने लगी। दूसरी लड़की उसे बचाने के लिए गहने पानी में उतरी और वह भी डूब गई। भाई ने बताया कि बहन को डूबता देखकर उसने शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई नहीं था। तब उसने फौरन घर वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद घरवालों ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों को नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल रामनगर के शव गृह में पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।