{"_id":"6296625980fe717d7641f775","slug":"dead-katra-news-jmu260958693","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से घायल बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से घायल बालक की मौत
विज्ञापन
पहाड़ी से पत्थर गिरने से श्रदालु घायल
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। हरियाणा से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने परिजनों के साथ आया एक बालक मंगलवार को यात्रा मार्ग पर सांझी छत क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बालक की पहचान मोहित (8) पुत्र संजीव कुमार निवासी गली नंबर-1, उत्तम नगर, करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। बालक के साथ उसके पिता भी दुर्घटना में घायल हुए थे, जिनका उपचार अब भी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मोहित अपने परिवार के साथ मंगलवार को माता के दर्शन करने के उपरांत वापस कटड़ा रवाना हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे यात्रा मार्ग पर सांझी छत क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। यह पत्थर बालक के सिर पर गिरा, जिससे उसे गहरी चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस और श्राइन बोर्ड के कार्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बालक को पास की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बालक और उसके पिता को श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस अस्पताल में उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। जबकि, पिता संजीव का उपचार जारी है।