{"_id":"62869c25fa38ef726e093661","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-tree-udhampur-news-jmu260164226","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर के जंद्रैडी गांव में पड़ते देवी केरी के रहने वाले एक व्यक्ति का शव उसके घर से दो किलोमीटर की दूरी पर जंगल में रहस्यमय परिस्थितियों में एक चीड़ के पेड़ पर लटकता मिला। मृतक की पहचान मदनलाल (30) पुत्र रूपचंद निवासी देवी केरी के रूप में हुई।
मदनलाल के पिता रूप चंद ने बताया मदन लाल पिछले दस वर्षों से एक ठेकेदार के साथ काम कर रहा था और ठेकेदार के पास उसका भुगतान अभी भी लंबित है। इसके अलावा उक्त ठेकेदार ने मदन लाल के जरूरी दस्तावेज लाइसेंस और आधार कार्ड भी गायब कर दिए थे। इसके चलते मदन लाल ठेकेदार के पास काम पर नहीं जा रहा था। रूपचंद ने कहा कि कल मेरे बेटे मदन लाल ने बताया था कि ठेकेदार ने उसे चेतावनी दी है कि अगर वह काम पर नहीं आया तो उसे सारी उम्र के लिए जेल में डलवा देगा और फिर बाहर नहीं आने देगा। इसके बाद उसका बेटा मदन लाल घर नहीं लौटा और बाद में जंगल में पेड़ से लटकता उसका शव मिला है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि इस पूरे मामले की गहन जांच करवाकर उसे न्याय दिलाया जाए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल शव गृह में पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।