Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DDC members embroiled among themselves on the demand to open Synthan Marg

सिंथन मार्ग खोलने की मांग पर आपस में उलझे डीडीसी सदस्य

विज्ञापन
DDC members embroiled among themselves on the demand to open Synthan Marg
किश्तवाड़। डिवकॉम के किश्तवाड़ दौरे के दौरान सिंथन टॉप मार्ग बहाल करने की मांग पर डीडीसी सदस्य आपस में उलझ गए और उनमें बहसबाजी हो गई। वहीं, मढ़वा सदस्य ने डिवकॉम के समक्ष मामले को जोरदार ढंग से उठाने में साथ नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीडीसी सदस्य मढ़वा जफरल्ला शेख ने मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर से मांग उठाई कि सिंथन मार्ग को जल्द खोला जाए, दूरदराज क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने मढ़वावासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। इस पर मंडलायुक्त भी नाराज हुए। बाद में चेयरपर्सन पूजा ठाकुर से बहस हुई।
विज्ञापन

सिंथन मार्ग है मढ़वा की जीवन रेखा
मढ़वा किश्तवाड़ जिले की दूरदराज तहसील है। जहां न तो सड़क सुविधा है और न ही मोबाइल क्नेक्टिविटी। सिंथन मार्ग के जरिये ही लोग देशदुनिया से जुड़ते हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण यह मार्ग छह माह तक बंद रहता है। इस कारण क्षेत्र विकास से कोसों दूर हैं। डीडीसी सदस्य शेख जफरुल्ला ने कहा कि विकास के लिए ही लोगों ने चुना है। आजतक जो भी सरकारें रही हैं उन्होंने कुछ नहीं किया है। जिला मुख्यालय आने के लिए दो दिन पैदल सफर करना पड़ता है। पहले सिंथन मार्ग बर्फबारी के कारण बंद रहा और अब कोरोना के कारण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed