फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DDC member listened to problems by visiting Mongri

डीडीसी सदस्य ने मोंगरी का दौरा कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
DDC member listened to problems by visiting Mongri
उधमपुर। डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह ने रविवार को मोंगरी तहसील के नाली निक्का गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनको आज भी बिजली, पानी, सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में मास्टर पवित्र सिंह, सरपंच यशपाल सिंह व पंचों ग्रामीणों की पानी, बिजली, सड़क, स्कूल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के बारे में अवगत करवाया। बताया कि आज भी ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से केवल झूठे आश्वासन ही मिले हैं। सुविधाएं न मिलने के कारण परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अब सभी ने पहली बार चुने गए डीडीसी से उम्मीद लगा कर रखी है। समस्याओं को सुनने के बाद जसवीर सिंह ने कहा कि वह शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान रखेंगे। जम्मू-कश्मीर पहाड़ी क्षेत्र है। इन समस्याओं का हल हम सब लोग मिलजुल कर कर सकते हैं। पानी, सड़क अन्य कई तरह की सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर नायब सरपंच शंकर सिंह, पूर्व पंच प्रेम कुमार, पंच मुख्तार, पंच कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed