{"_id":"678ebcd1306988485407ab51","slug":"dc-took-stock-of-dhar-expansion-work-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119497-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीसी ने धार विस्तारीकरण कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीसी ने धार विस्तारीकरण कार्य का लिया जायजा
Tue, 21 Jan 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्रेफ विभाग के सहयोग से सलाथिया चौक से दोमेल चौक तक धार रोड का विस्तारीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए डीसी ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया।
गौरतलब है कि शहर के बीचोबीच शहीद पुलिस स्मारक स्थल दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड को माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम लोहड़ी पर्व पर 13 जनवरी से शुरू कर दिया गया था। पहले चरण में इस परियोजना को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में सलाथिया चौक से वीनस चौक तक अप्रैल में काम शुरू होगा। अपने दौरे के दौरान डीसी ने निर्माण कार्य में जुटे ग्रेफ विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की समीक्षा की और निर्माण कार्य के दौरान पेश आ रही समस्याओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उनके साथ पीएचई, पीडीडी, रेवन्यू, नगर परिषद, पुलिस सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान डीसी ने धार रोड पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने और ऐसा करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद और पुलिस की टीम ने धार रोड पर अवैध तरीके से लगे वाहनों को हटाने, चालान करने सहित 2 रेहड़ियों को जब्त भी किया। खासकर लोड कैरियर आटो पर जूते बेच रहे दो विक्रताओं से 2 हजार जुर्माना भी वसूल किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानों के अंदर ही सामान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
डीसी सलोनी राय ने कहा कि शहर में यातायात अव्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पहले चरण में सलाथिया चौक से लेकर दोमेल तक विस्तरीकरण किया जा रहा है। जिसमें रोड का कारपेट एरिया बढ़ाने के साथ पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने और अवैध पार्किंग को बढ़ावा न देने की भी अपील की है। संवाद