फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC takes charge against encroachment in the city

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ डीसी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
DC takes charge against encroachment in the city
उधमपुर। शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर परिषद के साथ ही जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। शनिवार को डीसी ने टीम के साथ स्वयं शहर में पहुंच कर अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसी ने नगर परिषद की टीम के साथ गोल मार्केट पहुंच कर दुकानदारों से बाहर रखा सामान अंदर रखवाया और दुकानों के बाहर रस्सी लगाकर निशानदेही की।
विज्ञापन

दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर इस रस्सी से किसी का सामान बाहर आया हो उसको जब्त करने के साथ चालान काटा जाएगा। डीसी का कहना था कि यह कोई अभियान नहीं है। बल्कि प्रशासन और नगर परिषद अतिक्रमण का स्थायी समाधान कर रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से लगातार दो दिन से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंच कर सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई करती तो दूसरे दिन बाजार में फिर वही हालात बन जाते है। इसी को लेकर डीसी इंदु कंवल चिब पुलिस, नगर परिषद की टीम के साथ सुबह करीब 11 बजे खुद गोल मार्केट पहुंची और एक-एक दुकानदार के पास जाकर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया। इसके साथ एक बड़ी सी रस्सी दुकानों के बाहर लगाकर सामान को अंदर रखवाया और फुटपाथ को चलने के लिए खाली करवाया। डीसी ने दुकानदारों को विनम्र निवेदन कर कहा कि कोई भी आज के बाद अपनी दुकानों के सामान को इस रस्सी से बाहर न रखे। अगर किसी ने इस रस्सी से बाहर सामान रखा तो फिर सख्त कार्रवाई होगी। डीसी ने मौके पर मौजूद नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता, सीईओ व अन्य अधिकारियों से भी कहा कि इस कार्रवाई को लगातार जारी रखें और जहां पर भी इसमें कहीं कोई रुकावट आती है तो वह उनको सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वाहनों की चाबियों को लिया कब्जे में
गोल मार्केट में डीसी ने चार वाहनों को गलत साइड से चलते हुए देखा तो पुलिस को निर्देश दिए कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उसी समय उन वाहनों की चाबियां अपने कब्जे में ले ली। डीसी ने कहा कि जल्द इसको लेकर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का किया विरोध
डीसी जब नगर परिषद की टीम के साथ बाजार में कार्रवाई कर रही थी तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों का कहना था कि जब भी कार्रवाई की बात आती है तो नगर परिषद की टीम छोटे दुकानदारों को ही निशाना बनाती है। डीसी ने इन दुकानदारों की बात को भी सुना और सभी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने कोई अभियान नहीं छेड़ा है। केवल अतिक्रमण हटाने की स्थायी व्यवस्था करने का प्रयास किया है। दुकानदारों को समझा कर सामान अंदर रखवाया गया है। सभी दुकानदार अपने हैं और इनको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। सभी को समझाया गया है कि रस्सी से बाहर सामान नहीं रखना है। सभी से विनम्र निवदेन किया है। अगर दुकानदार प्यास से समझाने पर भी नहीं समझे तो फिर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन और नगर परिषद पूरे शहर से अतिक्रमण हटाएगा।
- इंदु कंवल चिब, डीसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed