{"_id":"683a13817b386a70260a0f02","slug":"dc-release-of-dogri-video-song-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123711-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीसी ने जारी किया डोगरी गीत ढोल तू बजा सजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीसी ने जारी किया डोगरी गीत ढोल तू बजा सजना
Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
डोगरी गीत का आवरण करते हुए डीसी व मौजूद कलाकार।
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह के दौरान ढोल तू बजा सजना नामक डोगरी वीडियो गीत जारी किया।
इस गीत का उद्देश्य उधमपुर जिले की जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करना है। इसे उभरते लोक कलाकार दीप कुमार ने गाया है। इसे यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।
डीसी ने गीत के निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को बधाई देकर क्षेत्र की समृद्ध डोगरी संस्कृति, भाषा और विरासत को बढ़ावा देने में गायक दीप कुमार के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र की लोक परंपराओं को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान और अन्य कलाकार मौजूद थे। संवाद