{"_id":"6877ef69ce2c746e360bdd02","slug":"dc-ramban-held-meeting-journalist-participate-udhampur-news-c-202-1-udh1005-125318-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपायुक्त रामबन ने मीडिया कर्मियों के साथ किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपायुक्त रामबन ने मीडिया कर्मियों के साथ किया संवाद
विज्ञापन
रामबन के उपायुक्त पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
- फोटो : arnia news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने बुधवार को सहयोगात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए मीडिया कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्हें पत्रकारों को पेश आनी वाली समस्याओं को जमीनी स्तर पर जाना।
इस बैठक में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने जनहित के कई मुद्दों पर उपायुक्त के साथ खुलकर चर्चा की। बातचीत के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय में प्रेस क्लब की स्थापना की मांग भी उठाई। साथ ही पत्रकारिता के काम को सुगम बनाने और समन्वय को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता का हवाला दिया।
सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उपायुक्त अलयास खान ने मीडिया जगत को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों और चिंताओं पर उचित विचार किया जाएगा। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करता है। इससे पारदर्शिता, जवाबदेही और सहभागी शासन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।