{"_id":"699f525a351faab65908a3fc","slug":"dc-meeting-udhampur-news-c-202-1-udh1005-133027-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशे के खिलाफ समितियां सक्रिय करें सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशे के खिलाफ समितियां सक्रिय करें सीईओ
विज्ञापन
रामबन। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मादक पदार्थ विरोधी अभियान की समीक्षा की गई और नशा मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
उपायुक्त ने सक्रिय और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करने व बढ़ती नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रणनीति अपनाने की आवश्यकता बताई।
सख्त प्रवर्तन के निर्देश देते हुए औषधि निरीक्षक को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। तहसीलदारों को घोषित नशामुक्त पंचायतों का विवरण क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करने कहा गया।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को स्कूल स्तरीय निगरानी समितियां सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान तेज करने के लिए कहा। संवाद