{"_id":"608464a98ebc3e8dbc0f482c","slug":"dc-issued-instructions-after-visiting-chinney-udhampur-news-jmu234116692","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने चिनैनी का दौरा कर जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने चिनैनी का दौरा कर जारी किए निर्देश
विज्ञापन
चिनैनी। डीसी इंदु कंवल चिंब ने शनिवार को चिनैनी तहसील का दौरा कर बाजारों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय में स्थानीय व्यापार मंडल व अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए।
बाजारों का निरीक्षण करते हुए डीसी ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर रस्सी लगाने का निर्देश दिया, ताकि कोई अंदर नहीं आ सके। वहीं, ग्राहकों को बाहर से सामान देने की हिदायत दी। एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में डीसी ने व्यापार मंडल के सदस्यों से एक दिन एक साइड की मार्केट और दूसरे दिन दूसरे किनारे की मार्केट खोलने की बात कही। वहीं, जेके बैंक जाने वाले उपभोक्ताओं को साथ में निगेटिव रिपोर्ट साथ लेे जाने की हिदायत दी।
कुछ स्थानों पर नाका प्वाइंट बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि बेवजह आने वालों को वापस भेजा जा सके। सरकारी राशन पंचायतों में दिए जाने के निर्देश दिए, ताकि कस्बे में भीड़ कम हो सके। कोरोना वैक्सीनेशन पांच जगह दस स्थानों पर लगवाने के भी निर्देश दिए। जेके बैंक अधिकारियों को पंद्रह दिन के अंदर ब्रांच को ढेड वर्ष पहले ली गई इमारत में शिफ्ट करने को कहा है। बैठक में एसडीएम अब्दुल सत्तार, तहसीलदार वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।