फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC closes hotel-dhaba, warns of breaking rules

डीसी ने बंद करवाए होटल-ढाबे, नियम तोड़ने पर चेताया

विज्ञापन
DC closes hotel-dhaba, warns of breaking rules
उधमपुर। कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले होटलों व ढाबों पर डीसी इंदु कंवल चिब ने खुद कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद होटलों व ढाबों का निरीक्षण किया और जहां पर प्रोटोकाल का उल्लंघन होता नजर आया उसको बंद करवा कर कार्रवाई की गई। कुछ होटलों के मालिकों को चेतावनी दी कि अगर दोबार लापरवाही पाई गई तो होटल को सीज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में रोटेशन के हिसाब से 50 प्रतिशत दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि होटलों व ढाबों को हर रोज खोलने की अनुमति दी गई। लेकिन इनको कोविड-19 प्रोटोकाल का उचित पालन करने की सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ होटलों तथा ढाबों में कोरोना नियमों का उल्लघंन होने की शिकायतें सामने आ रही है। जब यह शिकायतें डीसी तक पहुंची तो सोमवार को इनका संज्ञान लेते हुए स्वयं निरीक्षण पर निकल पड़ी। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ होटल व्यवसायी और ढाबा वाले मास्क और सामाजिक दूरी जैसे कोविड -19 के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। जिन पर कारवाई करते हुए डीसी ने मौके पर ही होटल व ढाबे को बंद करने का आदेश दिया और कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी किए गए सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कोई काफी नहीं दी जाएगी। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने पर जोर दिया। होटल व्यवसायियों और ढाबा वालो के साथ बातचीत करते हुए डीसी ने उन्हें यह सुनिश्चित करने की हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति, ग्राहक बिना मास्क पहने होटल और ढाबों में न बैठे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टंकी में पानी बेकार बहता देख पानी का कनेक्शन काटने का दिया आदेश
ढाबों के निरीक्षण के दौरान डीसी ने एक ढाबे की टंकी में पानी को बेकार बहता हुआ देखा। इसको लेकर उन्होंने ढाबा मालिक को फटकार लगाई। उन्होंने एक तरफ तो प्रशासन जल संरक्षण पर जोर दे रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लापरवाह लोग पीने के पानी को बेकार बहा रहे है। ऐसी गलती का माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मौके पर ही जलशक्ति विभाग के एक्सईएन को तुरंत पानी का कनेक्शन काटने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed