फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal Organised

Udhampur News: बराबरी पर छूटा टक्क सलाड़ा पखलाई का वार्षिक दंगल

विज्ञापन
Dangal Organised
दंगल में बडी माली की कुश्ती शुरू करवाते मुख्याति​थि व अन्य: संवाद
- मुकाबला 30 मिनट तक चला, दोनों पहलवानों में से किसी ने अपनी पीठ नहीं लगने दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के टक्क सलाड़ा पखलाई गांव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। यह मुकाबला 30 मिनट तक चला, लेकिन दोनों पहलवानों में से किसी ने भी अपनी पीठ नहीं लगने दी।
दंगल में विभिन्न राज्यों से कई पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती के अपने दांवपेंच दिखाकर दंगल प्रेमियों की वाहवाही बटोरी। दंगल में छोटे-बड़े करीब 30 मुकाबले करवाए गए। बड़ी माली का मुकाबला रियासी के सुरजीत व पंजाब के अश्मीर पहलवान के बीच हुआ। यह रोमाचंक मुकाबला करीब 30 मिनट तक चला और अंत में बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

समारोह में वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं समाजसेवक स्वर्ण सिंह राठौर मुख्य अतिथि तथा राज कुमार बुच्चा, जीवन शर्मा व पिंटू मन्हास विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने दंगल कमेटी के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह दंगल हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग भी देश के विभिन्न स्थानों पर दंगलों का आयोजन करवा कर हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व लोगों को इस विरासत से जोड़े रखने का काम कर रहे हैं वह सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर जालंधर के सोनू पहलवान की कुश्ती के दौरान हुई अचानक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed