{"_id":"62ab74b18b85db09181daf76","slug":"dangal-katra-news-jmu2620770118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान दिल्लर खान ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान दिल्लर खान ने जीता दंगल
विज्ञापन
दंगल में विजेता पहलवान को समानित करते हुए
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। अगार जित्तो में तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन वीरवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान दिल्लर खान ने हनुमान अखाड़ा के पहलवान दीपक काकरान को हराकर 57वां बाबा जित्तो वार्षिक दंगल जीता।
इस मौके पर पूर्व संयुक्त सचिव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भारतीय स्टाइल कुश्ती संघ शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजदू थे। बाबा जित्तो मंदिर के पुजारी बाबा मोहन की मौजूदगी में पहलवानों को नकद पुरस्कार बांटे। दंगल विजेता पहलवान दिल्लर खान को 12 हजार रुपये नकद के साथ गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता दीपक काकरान को 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिले।
इस दंगल में 45 मुकाबले खेले गए। दूसरा मुकाबला कोल्हापुर महाराष्ट्र के चंडी पहलवान ने जीता, जिसने नारकोटे रियासी से जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान सुरजीत सिंह को हराया। विजेता पहलवान चंडी को नौ हजार रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता पहलवान को छह हजार रुपये का पुरस्कार मिला। तीसरा मुकाबला झज्जर कोटली दोमेल, जम्मू के पहलवान मोहम्मद हुसैन ने दिल्ली के पहलवान संजय कोहराकर को हराकर जीता। इसमें विजेता को चार हजार व उपविजेता को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।